भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक ने सुनीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की समस्याएं


टनकपुर। तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की समस्याओं को सुनने भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे। पाठक ने कहा कि वे जल्द ही आंगबनाड़ी कार्यकर्तियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। साथ ही उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने जिलाध्यक्ष को पाठक को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने उनके मानदेय में केवल 500 रुपये वृद्धि किए जाने को उनके कार्यों की अवहेलना करार दिया है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा लीला मंगला, मंडल महामंत्री मोहन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनु गहतोड़ी, संजय कन्याल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


