नवीनतम

चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, 14 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को रुड़की से एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के 29 पार्षदों में से 14 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नही कराए जा रहे हैं। जो प्रस्ताव उन्होंने बोर्ड बैठक में रखे थे, उन्हें कुछ बीजेपी के पार्षदों ने कांग्रेस व बीएसपी के पार्षदों के साथ मिलकर गिरा दिए। जिससे क्षेत्र का विकास कार्य अवरुद्ध हुआ है। साथ ही बोर्ड बैठक के दो दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा आलाकमान ने संज्ञान नहीं लिया है। इसी बात से नाराज़ होकर भाजपा के 14 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा छोड़ने वाले पार्षदों का आरोप है कि भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद भी नगर निगम में पार्षदों के क्षेत्र में इस तरह के विकास कार्य नहीं हो पाए जिस तरह से वह चाह रहे थे। पार्षदों का आरोप है कि भाजपा का पार्षद बनने के बाद लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा होती रही है और नगर निगम के अधिकारी भाजपा पार्षदों की उपेक्षा करते रहे हैं। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक के दौरान जो प्रस्ताव उन्होंने रखे उनको भी कुछ भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस व बीएसपी पार्षदों के साथ मिलकर गिरा दिए। ऐसे हालातों में एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की जवाबदेही उनकी है इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी से सामुहिक रूप से इस्तीफा दे रहे है। वहीं पार्षदों ने ये भी कहा कि सभी पार्षद बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड