उत्तराखण्डजनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत में भाजपा को लगा झटका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमला सजवान कांग्रेस में शामिल हुईं

ख़बर शेयर करें -

आज कांग्रेस पार्टी की ओर से देहरादून में आयोजित पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इनमें चम्पावत जिले की वरिष्ठ महिला नेत्री व कुछ दिनों पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाई गईं विमला सजवान भी शामिल हैं। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पिथौरागढ के पूर्व दर्जा मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, राजेन्द्र भट्ट, विमला सजवाण, सुनील भंडारी, विपिन उप्रेती, मुन्ना पांडेय, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीनियर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज राज्य को कांग्रेस की जरूरत है। विकास के कामों को तेज करना है। किसानों को उनका अधिकार दिलाना है। बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। कहा कि निकट भविष्य में पार्टी में शामिल होने वालों की लंबी लिस्ट है।

Ad