उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

भाजपा ने नवगठित सरकार को सौंपा दृष्टि पत्र, सरकार ने पहली कैबिनेट में लिया ये बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट के मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार को दृष्टि पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि जनता ने भाजपा की नीति और दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट राज्य को तरक्की की दिशा में ले जाते हुए अधिक ऊर्जा से काम करेगी।
वहीं कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। 12 फरवरी 2022 को हमने जनता के समक्ष संकल्प लिया था कि हमारी सरकार का गठन होने पर हम यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। आज हमने तय किया है कि हम इसे जल्द ही लागू करेंगे। हम एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे और वो कमेटी इस कानून का एक ड्राफ्ट तैयार करेगी और हमारी सरकार उसे लागू करेगी। आज मंत्रिमंडल में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है। अन्य राज्यों से भी हम अपेक्षा करेंगे कि वहां पर भी इसे लागू किया जाए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड