चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

भाजपा ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित, चम्पावत रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रदर्शनी लगा बताईं उपलब्धियां

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रम किए। 14 जून को चम्पावत में एन ग्रीन सिटी होटल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रबुद्धजनों का सम्मान किया। सम्मेलन का आगाज जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया और प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

Ad

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. बीसी जोशी की अध्यक्षता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के संचालन में हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृतकाल की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री का कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। जिला प्रभारी वल्दिया ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल भारत के सुनहरे भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, विनीता फर्त्याल व सुमनलता, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, मुकेश महराना, मोहित पाठक, सचिन जोशी, पूर्व डीजीसी अमरनाथ वर्मा, रिटायर्ड कर्नल भवानी दत्त जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा, डॉ. जीसी सेन, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी महेश जोशी, प्रकाश पांडेय, टीका राम टम्टा, इंद्र सिंह बोहरा, जगदीश अधिकारी, पूर्व सैनिक नारायण राम, जगदीश जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।

वहीं ​भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि 2014 से पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा, यह नहीं हो पाएगा, यह हो नहीं सकता। जबकि आज की सोच है यह होगा और जरूर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। कहा पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुंचते थे बिचोलिया खा जाते थे, लेकिन अब डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुंच रहे हैं। पहले इलाज के लिए गरीब को सौ बार सोचना पड़ता था। अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पताल में मुफ्त इलाज होता है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे, आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कहा मोदी सरकार के यह 11 साल विकास विश्वास और बदलाव के रहे हैं।

Ad Ad