उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

उप चुनाव में भाजपा अपने आप को विनर के तौर पर प्रचारित कर दे रही घमंड का परिचय : हरीश रावत

Ad
ख़बर शेयर करें -




टनकपुर। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उप चुनाव में भाजपा के तूफानी प्रचार के बीच कांग्रेस के प्रचार को रफ्तार देने के लिए सोमवार की शाम को पूर्व सीएम हरीश रावत भी क्षेत्र में पहुंचे। यहां पहुंचे हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता की और कहा कि भाजपा छल बल की राजनीति करके उपचुनाव लड़ रही है। उन्होंने उपचुनाव में अप्रत्याशित परिणामों का दावा भी किया। भाजपा अपने आप को उप चुनाव में विनर के तौर पर प्रचारित कर घमंड का परिचय दे रही है। कहा कि उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा कायदे कानून की धज्जियां उड़ा रही है। मुख्यमंत्री को राजा कहकर भाजपा अहंकार दर्शा रही है, लेकिन न तो लोकतंत्र किसी राजा की इजाजत देता है और न ही चंपावत की धरती में कोई राजा हो सकता है। चम्पावत के इंसाफ के देव गोल्ज्यू पूरे प्रदेश के राजा है। इससे पहले उन्होंने पूर्व सीएम ने खर्कवाल गार्डन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Ad





पूर्व सीएम रावत ने कहा कि आज पूरे देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। चम्पावत में हो रहे उपचुनाव की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भाजपा लगातार आचार संहिता का उल्लंघन करते आ रही है। जिस पर चुनाव आयोग चुप्पी साधे बैठा है। रावत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज प्रदेश के अधिकतर गांव पलायन के कारण खाली हो चुके हैं। जिन्हें संरक्षित करने के लिए प्रभावशाली कदम तक नहीं उठाए गए।




उन्होंने कहा कि उपचुनाव की आड़ में प्रशासनिक अमले पर भाजपा दबाव बना रही है। पूर्व सीएम ने कहा गोलज्यू की भूमि पर महिला सशक्तिकरण का जनता जरूर मान रखेगी। कहा कि भाजपा ने भले ही उनके चुनाव कार्यालय बंद कराएं हों या कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया हो। इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि भाजपा ने ऐसा करके ओछी राजनीति का एक और उदाहरण जनता को दिया है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, मथुरा दत्त जोशी, महेश शर्मा, दर्शन लाल आदि मौजूद रहे।

Ad