चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

श्रद्धांजलि : मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह का निधन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद चम्पावत में नियुक्त मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह उम्र 50 वर्ष, जिनका मूल निवास ग्राम विरखन पो0 प्यूड़ा थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल था जो मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण हेतु 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में रवाना हुए थे जो 01 दिवस का अवकाश प्रशिक्षण संस्थान से घर गये थे, जिनका दिनांक 04/02/2026 को रात्रि करीब 09.30 बजे घर पर आकस्मिक निधन हो गया है। जिससे समस्त चम्पावत पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, सहित चम्पावत पुलिस परिवार ने दिवंगत की आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। कहा है कि मुख्य आरक्षी बच्ची सिंह पुलिस विभाग में अप्रैल 2002 को आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।