जनपद चम्पावत

भाजपा नेताओं ने बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह के परिजनों को सांत्वना दी, शोक जताया

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक व तमाम वरिष्ठ नेताओं ने धूरा मंडल के बेलखते बूथ के अध्यक्ष जगदीश सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने जगदीश सिंह के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद धूरा मंडल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन जगदीश सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला प्रभारी दीपक महरा, प्रदेश सह संयोजक तरुण बंसल, मंडी अध्यक्ष राम दत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, पवन महरा, मदन सिंह, जीवन सिंह, बालम सिंह, दीवान सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भाजपा के धूरा मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया था।

Ad
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड