चंपावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : जिला पंचायत की चर्चिच सीट पाटन पाटनी पर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, भाजपा के पूर्व विधायक की पुत्री को मिली शिकस्त, भाजपा ने जश्न मनाया

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। चम्पावत जनपद की खासी चर्चित सीट लोहाघाट विकास खंड की पाटन पाटनी सीट पर भाजपा की सुनीता जोशी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने मुकाबले में भाजपा के पूर्व विधायक की पुत्री सुष्मिता फर्त्याल को 2174 मतों से हराया। सुनीता जोशी को जहां 5535 वोट मिले, वहीं सुष्मिता फर्त्याल को 3396 वोट मिले हैं। बड़ी जीत पर भाजपाईयों ने जश्न मनाया।

जिले की सबसे चर्चित पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी ने सुष्मिता फर्त्याल 2169 मतों से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की है सुनीता जोशी की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीता जोशी के चुनाव कार्यालय में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में जीत का जश्न मनाया। सुनीता जोशी व उनके पति सचिन जोशी को जीत की बधाई देते हुए पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सुनीता जोशी और उनके पति सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने पाटन पाटनी जिला पंचायत क्षेत्र की जनता को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया। विशेषकर मातृशक्ति को सचिन जोशी ने कहा यह जनता की जीत है। वह जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, चंद्रशेखर बगौली, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, भास्कर गड़कोटी, एलडी भट्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad