टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चन्नी का पुतला फूंका

टनकपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में पिथौरागढ़ चुंगी पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक ने कहा कि राजनीतिक कुण्ठा से ग्रस्त पंजाब की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को असफल करने और जनप्रिय प्रधानमंत्री को जनसभा को संबोधित करने से रोकने के लिए यह षड्यंत्र रचा। पुतला फूंकने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश मंत्री किरण देवी, मनोज कुमार, मदन राम आदि शामिल रहे।

