टनकपुर

दीप पाठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार, मिष्ठान वितरित किया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीप पाठक को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कैम्प कार्यालय में जाकर बधाई दी। साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक चम्पावत व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजय सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का सादर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मान बहादुर पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा टनकपुर मंडल के उपाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा ने की। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष ओर पूर्व सैनिक मनोज तिवारी, मंडल महामंत्री मोहन सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक अनिता यादव, बूथ अध्यक्ष सुमन गहतोड़ी, बूथ अध्यक्ष मधु शर्मा, बूथ अध्यक्ष विनोद गड़कोटी, जगदीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष मुनेश कुमार, सभासद कपिल उप्रेती, वकील अंसारी, गिरीश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गौरव, धर्मेंद्र, संजय कन्याल, दीपक सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र धामी, समाजसेवी कुलदीप पाटनी, बिट्टू जोशी, अक्कू, प्रदीप शर्मा, मनोज टम्टा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड