बनबसा

बनबसा निवासी भाजपा की महिला नेत्री पुष्पा पांडेय का निधन हुआ, सीएम धामी ने भी जताया दुख

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडे (52) का ब्रेन हेमरेज होने के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी समेत तमाम भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। श्रीमती पांडेय का रविवार की सुबह शारदा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, महामंत्री हरीश पांडे, भाजपा नेता शंकर लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, सुभाष थपलियाल, हर्षित गोयल, सनी वर्मा, प्रेम सिंह रावत, बहादुर सिंह पाटनी, चंद्रप्रकाश, भरत सिंह भंडारी, देवेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, अभिषेक गोयल, महेश मुरारी, उमेश भट, कैप्टन भवानी चंद, हरीश कापड़ी, पुष्कर कापड़ी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने श्रीमती पांडेय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Ad