उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमराजनीति

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 लोगों को दिए दायित्व, पहली बार चार महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने बहुप्रतिक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषित कर दी है। इसमें 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार चार महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के मद्देनजर इस टीम का चयन किया गया है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक आशा नौटियाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं, मनवीर चौहान पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार मीडिया प्रभारी की भूमिका सौंपी है। रूचि चौहान भट्ट नई महिला मोर्चा अध्यक्ष होंगी। कुल 42 पदाधिकारी चुने गए हैं, जिनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, छह मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

ये है नई टीम…

प्रदेश उपाध्यक्ष : अनिल गोयल, राजेंद्र बिष्ट, श्रीपाल राणा, आशा नौटियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश गिरी, डॉ.स्वराज विद्वान।

प्रदेश महामंत्री : दीप्ति रावत, कुंदर परिहार, तरूण बंसल।

प्रदेश मंत्री : सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, दीपिका बोहरा, नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा, गौरव पांडे।

मोर्चा अध्यक्ष : महिला मोर्चा की रूचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ.प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अनीस गौड़।

ये भी पदाधिकारी…

प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक सचिन अग्रवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी व विकास तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु सगतानी, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल व लाल सिंह कोरंगा और प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को चुना गया है।