चंपावतनवीनतम

चम्पावत में भाजयुमो ने आयोजित की वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रियंका ने हासिल किया प्रथम स्थान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजयुमो की ओर से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी मुकेश कलखुड़िया रहे। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। देश के युवाओं ने ठान लिया है कि विकसित भारत का सपना लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमने फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत देश युवाओं पर निर्भर है। आज हर क्षेत्र में युवा गर्व के साथ भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। देश के लोकतंत्र में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। इस दौरान युवा मतदाता – भारत का भाग्य विधाता विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विचार रखते हुए कहा कि असल मायने में युवा ही भारत का भाग्य विधाता है। आज के परिप्रेक्ष्य में लोकतंत्र की महत्ता तब बढ़ जाती है, जब भारत का युवा खुलकर अपने मत का प्रयोग कर रहा है। प्रतियोगिता में लोहाघाट की प्रियंका चन्द प्रथम, लोहाघाट रौंसाल के पवन भट्ट द्वितीय और चम्पावत की अंजली पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं। स्थान बनाने वालों को क्रमशः 1500, 1000, 700 रूपये की पारितोषिक धनराशि प्रदान की गई। निर्णायक पूर्व डीजीसी एडवोकेट अमरनाथ वर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. बीसी जोशी, डॉ. कमलेश सक्टा रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलामंत्री विकास गिरी ने किया।


इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मण्डल महामंत्री कृष्णानन्द जोशी, नन्दन तड़ागी, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, किसान मोर्चा जिला मंत्री जगदीश पनेरू, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष ललित देउपा, अजय नरियाल, महामंत्री शंकर जोशी, उपाध्यक्ष सौरभ नयाल, कमल पाण्डेय, मंत्री गौरव महराना, प्रतिभागी नितिन चौबे, दिया, दीपा, चन्द्रकांत जोशी, चन्द्रवेश जुकरिया, कामाक्षी ढे़क उपस्थित रहे।

Ad