चम्पावत में जोश-खरोश के साथ होगा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष मैंदोली का स्वागत
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने किया तैयारी बैठक का आयोजन
चम्पावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली कुमाऊं प्रवास पर हैं। जिसके तहत एक नवंबर को वह चम्पावत जिले में आ रहे हैं। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बैठक कर तय किया कि जोश-खरोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बताया कि 1 नवंबर को युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली चम्पावत जिले के प्रवास पर हैं। उनके स्वागत को लेकर बैठक में तय किया गया कि बाराकोट, लोहाघाट, भाजपा जिला कार्यालय चम्पावत में स्वागत कार्यक्रम होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जोश के साथ किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष व सभासद रोहित बिष्ट, मंडल अध्यक्ष ललित देउपा, अजय नरियाल, जिला मंत्री कृष्णा जोशी, मंडल पदाधिकारी सौरभ नयाल, लोहित खोलिया, अर्जुन माहरा, शंकर जोशी, मानवेन्द्र तड़ागी, कमल पांडेय, सूरज बोहरा, हरीश जोशी, पारस महर, प्रदीप जोशी, अनुज गहतोड़ी, मनीष चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

