नवीनतमनैनीताल

उत्तराखंड : रील्स के चक्कर में बना ‘काला भूत’, जानें पुलिस ने किस तरह उतारा युवक का ‘भूत’

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रील्स का बुखार युवाओं के दिलों दिमाग में इस कदर चढ़ गया है कि वे न तो अपनी जान की परवाह कर रहे हैं, न ही आस पड़ोस व समाज का। सोशल मीडिया में फेमस होने के चक्कर में वे अजीब अजीब हरकतें भी करने लगे हैं। कई बार इससे आसपास के लोग बेहद असहज हो जाते हैं, लेकिन रील्स का भूत खोपड़ी पर सवार कर इस तरह के युवाओं को फर्क ही नहीं पड़ता है। ऐसा ही एक मामला आज हल्द्वानी में सामने आया। एक युवक अपने को सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए काला भूत बन कर सड़कों पर घूमने लगा। लोगों के साथ अजीब अजीब हरकतें करने लगा। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो उसने युवक का ‘भूत’ अच्छे से उतारा। SSP NAINITAL ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों में शर्मिंदगी का माहौल उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने और अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा एक युवक के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर यूट्यूब में प्रसिद्धि पाने के चक्कर से वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की गई है।

Ad Ad

हल्द्वानी नगर में आज शनि बाजार में एक युवक जो कि यूट्यूब पर प्रसिद्ध होने के लालच में सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहा था। वह अपने पूरे शरीर पर कालिख पोते हुए था। उसकी हरकत से वहां मौजूद महिला पुरुषों में शर्मिंदगी का माहौल बना हुआ था। घटना का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रवि गुप्ता पुत्र स्व. धर्मपाल गुप्ता उम्र-25 वर्ष निवासी TRV स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली को नियमानुसार उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी नैनीताल ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सभी से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अपमानजनक कृत्य न करें। जिससे किसी भी महिला या नागरिक को असहज या शर्मिंदा महसूस हो। नैनीताल पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad