टनकपुर

टनकपुर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ.रखोलिया को किया सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को उप जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजी डॉ. एलएम रखोलिया को सम्मानित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद हुसैन एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ. रखोलिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी का कहना है कि डॉ. रखोलिया द्वारा उप जिला चिकित्सालय में रविवार के दिन ही अपनी सेवा पर तत्पर तैनात रहते हैं। वे अल्ट्रासाउंड परीक्षण के बाद चिकित्सक पेशा भी पूरी सादगी के साथ कर रहे हैं। जिसको देखते हुए आज व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, संजय गर्ग, सौरभ अग्रवाल, उस्मान, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad