टनकपुर : शारदा घाट में मिला अज्ञात महिला का शव

टनकपुर/चम्पावत। शारदा घाट में नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू कर दी है।
गुरुवार को नदी किनारे शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉ. आफताब आलम महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी पर रखा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। महिला का शव मिलने की सूचना सभी जनपदों के थानों को दी गई है।

