चंपावतनवीनतम

चम्पावत में सर्पदंश से महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। क्वैराला घाटी के नदोला गांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

चम्पावत से करीब 20 किमी दूर क्वैरला घाटी के नदोला गांव निवासी त्रिलोकी देवी (45) पत्नी हयात सिंह मंगलवार की देर सायं खेत में काम कर रही थी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान महिला को सांप ने काट लिया। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए गांव से प्राइवेट वाहन का सहारा लिया। इसी दौरान 108 वाहन को भी सूचना दी गई। सिप्टी गांव से महिला को 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की दो लड़की व एक लड़का है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वन दरोगा संजय त्रिपाठी ने बताया है कि सर्पदंश से महिला के मौत की सूचना मिली है। इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है। इधर डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि सांप के काटने से इंसान की मौत होने पर चार लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान है।