पिथौरागढ़ रोड पर बोलरे जीप पलटी, रामेश्वर घाट जा रहे आधा दर्जन श्रद्धालुओं हुए घायल

लोहाघाट । पहली नवरात्र पर रामेश्वर घाट में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। तीर्थ यात्री तल्ला बापरू गांव के रहने वाले हैं। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घायलों का इलाज कर रही डॉक्टर कृतिका सती ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसारतीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो जीप संख्या यूके05टीए/0531 मोकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। वाहन में चालक प्रकाश चंद्र सहित 13 लोग सवार थे। जिनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से 108 के जरिए लोहाघाट अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वजह से तेज रफ्तार बताई जा रही है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में भवानी राम, विमला देवी, शांति देवी, मोती देवी, संपति देवी व मोहनी देवी शामिल हैं।



