टनकपुर

कैबिनेट मंत्री चुफाल का टनकपुर, बनबसा में हुआ जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार क्षेत्र में पहुंचे बिशन सिंह चुफाल का भाजपा नेताओं ने विधायक कैलाश गहतोड़ी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। ककरालीगेट में विधायक गहतोड़ी व जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने चुफाल का स्वागत किया। उसके बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने मंत्री को आरबीएम एवं खनिज भंडार की अनुमति दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री किरन देवी, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, पूरन महरा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकर लाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा हंसा जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि पंकज चंद्र आर्य, रिजवान हुसैन समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड