टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याड़ी के पास कार और कैंटर की भिड़ंत हुई, आधा दर्जन से अधिक घायल

टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार को सिन्याड़ी के समीप एक कार और कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मेरठ से पिथौरागढ़ को जा रही आर्टिका कार यूके05/6308 और कैंटर यूके03सीए/1278 में भिड़ंत हो गई। हादसे में आर्टिका में सवार लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। घायलों में शामिल जया जोशी (60) पत्नी मोहन चंद्र जोशी निवासी मेरठ के सिर में गंभीर चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। गुंजन जोशी (13) पुत्री कमल जोशी निवासी पिथौरागढ़, वाहन चालक सुरेश सिंह (32) पुत्र श्याम सिंह निवासी खेतीखान, कृतिका जोशी (22) पुत्री त्रिलोचन निवासी पिथौरागढ़, रंजना जोशी पत्नी कमल जोशी निवासी पिथौरागढ़ व पलक जोशी (19) पुत्री महेश जोशी निवासी पिथौरागढ़ को उपचार चल रहा है। डा. आफताब आलम ने बताया जया जोशी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। गुंजन जोशी व चालक सुरेश सिंह का उपचार जारी है। कृतिका, रंजना, पलक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कोतवाल चम्पावत शांति प्रसाद गंगवार ने बताया कि मामले में फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

