उत्तर प्रदेशनवीनतमहादसा

लखनऊ से रुद्रपुर आ रही कार लखीमपुर में ट्रक में घुसी कार, महिला और दो बेटों की मौत, पति समेत दो घायल

ख़बर शेयर करें -

लखीमपुर खीरी/रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक कार नियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे में लखनऊ की महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। उसके पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनकी हालत नाजुक बताई गई है।

उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जलालाबाद में पेट्रोल पंप के पास कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के कुर्मांचल नगर निवासी दिनेश चंद्र उपाध्याय की पत्नी विमला उपाध्याय (60 वर्ष), उनके पुत्र दीपक उपाध्याय (40 वर्ष), राजीव उपाध्याय (35 वर्ष) की मौत हुई है। दिनेश चंद्र उपाध्याय और उनकी भाभी विमला उपाध्याय (60 वर्ष) पत्नी बुद्धि बल्लभ उपाध्याय घायल हुई हैं। इन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार ने शाहजहांपुर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार लखनऊ से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाडर से टकराई, फिर दूसरी दिशा में जाकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। यह भी बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है।

Ad