जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पासहादसा

पाटी क्षेत्र में कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे पाटी थाना क्षेत्र के रैंगल बैंड के समीप एक वेगन आर कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया। कार संख्या UK04TA/9009 रैंगल बैंड से केदारनाथ की तरफ रोड से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। सूचना पर एसओ पाटी सुधाकर जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार सवार चारों लोगों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ पर स्थानीय लोगों ने बताया गया कि बुधवार को हादसे में मृतक डूंगर सिंह के पुत्र का जन्म दिवस था। जन्म दिवस कार्यक्रम में शामिल होने घर आए मेहमानों को छोड़ने जाते समय हादसा हो गया। मृतकों में डूंगर सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 30 वर्ष व होशियार सिंह पुत्र महा सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी नरियाल टाक ढरोंज थाना पाटी शामिल हैं। जबकि घायलों में प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 30 वर्ष व मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नारियाल टाक ढरोंज शामिल हैं। पुलिस टीम में एसओ सुधाकर जोशी, कांस्टेबल मानवेन्द्र धौनी, सतीश राणा, प्रकाश बिष्ट व विरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड