टनकपुर में किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट पर मुकदमा दर्ज
टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र की करीब 1 महीने पर पहले लापता होने के बाद किशोरी के घर लौटने के मामले में पुलिस ने किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्द किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि 23 सितंबर को एक महिला ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 अक्टूबर को उसने पुलिस को एक किशोर की ओर से बहला फुसलाकर विवाह करने के उद्देश्य से भागकर ले जाने की सूचना दी। इसके बाद किशोरी घर लौट आई। उसके साथ किशोर भी था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को किशोर न्यायालय और किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

