उधमसिंह नगरनवीनतम

बीजेपी नेता ने अपनी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, दीपक मैंथा के सुसाइड से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर में प्रतिष्ठित व्यापारी और भाजपा नेता दीपक मैंथा ने मंगलवार सुबह अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। दीपक मैंथा ने लगभग 5:30 बजे अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दीपक मैंथा काशीपुर के एक प्रमुख बिल्डर और भाजपा नेता थे। उनकी आत्महत्या से शहर में हड़कंप मच गया है। लोगों में शोक और आश्चर्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने शहर के लोगों को सदमे में डाल दिया है।

Ad Ad