क्राइमबनबसा

बनबसा में महिला के साथ छेड़छाड़ पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि स्थानीय पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह 31 मार्च को ड्यूटी पर जा रही थी। इसी बीच हुड्डी नदी किनारे गुजर रहे बाइक सवार दो लोग उससे छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर वे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर पर रविवार को बाइक सवार अज्ञात लोगों पर पर आईपीसी की धारा 354, 342, 504, 505 के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। बाइक संख्या के आधार पर जल्द ही पुलिस आरोपियों का पता लगा लेगी। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संघ की अध्यक्ष गीता चंद का कहना है कि पुलिस ने अभी तक किसी भी युवक की गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि तीन दिन के अंदर अगर पुलिस द्वारा आरोपी युवकों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि युवकों की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की पहचान होते ही वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड