उत्तराखण्डशिक्षा

CBSE RESULT # उत्तराखंड टॉपर बनीं शताक्षी, 99.60 प्रतिशत अंक पाकर किया प्रदेश का नाम रोशन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है। शुक्रवार को को दोपहर 02 बजे परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। शताक्षी ने बताया है कि उनके प्रेरणास्रोत माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है। उनकी कामयाबी पर हर कोई बधाई दे रहा है। गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।
CBSE बोर्ड रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए गए। सीबीएसई में 11.51 फीसदी छात्रों ने 90 फीसदी और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं 5.37 फीसदी छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 अन्य आधिकारिक पोर्टल, results.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर (digilocker) एवं उमंग ऐप (UMANG App) पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।