कर्नाटक की जीत पर टनकपुर में पूर्व विधायक के नेतृत्व में मनाया गया जश्न
टनकपुर। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करने के साथ ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी और आतिशबाजी की। इस मौके पर पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने बता दिया है कि अब प्रधानमंत्री मोदी की तानाशाही चलने वाली नहीं है। जनता ने तानाशाही के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। कर्नाटक का चुनाव 2024 का ट्रेलर भी है। जनता ने बता दिया है कि अब कांग्रेस की जीत की गाड़ी रुकने वाली नहीं है और 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। खुशी जताने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी गजेंद्र पाल, श्याम कठायत, यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज मिश्रा, संजय गर्ग, दीपक नाथ, अशोक मुरारी, दीपक पाण्डेय, सौरभ गिरी, बच्ची सिंह महर, करन सिंह, श्याम कुमार, साहिल गिरी, बसंत राय, सुभाष चन्द, राहुल कुमार, संजय अग्रवाल, राकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
कर्नाटक की जीत पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद बडेला ने कहा है कि लोगों ने भाजपा की जुमलेबाज़ी, महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्रचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ जनादेश दिया है। कर्नाटक चुनावों ने स्पष्ट कर दिया 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को नकार देगी।
