उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतम

वन विकास निगम के अध्यक्ष गहतोड़ी चल रहे हैं अस्वस्थ, पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने जाना हाल चाल

Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष व चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका उपचार चल रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने आज अस्पताल पहुंच कर कैलाश गहतोड़ी का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस संबंध की जानकारी टनकपुर नगरपालिका के अध्यक्ष विपिन कुमार ने फेशबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गहतोड़ी का उपचार दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

Ad
Ad