चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, मुकेश व पूरन फिर मिला महामंत्री पद

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा जिला​ध्यक्ष गोविंद सामंत ने अपनी टीम घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स​हमति पर जिलाध्यक्ष सामंत ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में मुकेश कलखुड़िया व पूरन मेहरा को ​एक बार फिर से महामंत्री पद मिला है। इसके अलावा कैलाश पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडे, राजू अधिकारी, हरीश पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। प्रेमा चिल्कोटी, महेश बोहरा, शंकर राम, शशांक गोयल, माया भट्ट, हंसा जोशी को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला कोषाध्यक्ष पद का दायित्व चम्पावत नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह को सौंपा गया है। जिला कार्यालय मंत्री का पद प्रकाश बोहरा को, जिला सह कार्यालय मंत्री का पद विजय कुमार को, जिला मीडिया संयोजक का पद भुवन भट्ट को, जिला आईटी संयोजक का पद बलवंत गिरी को, सोशल मीडिया संयोजक का पद सौरभ गुप्ता को, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक का पद नरेंद्र सिंह धामी को सौंपा गया है।