चम्पावत : केदारनाथ जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

चम्पावत। केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में मिली जीत पर चम्पावत जिले के भाजपाइयों ने भी जश्न मनाया। उप चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल की जीत के बाद 23 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा ने जश्र मनाया और पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी, रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, भावना सेठी, अनीता सेठी आदि मौजूद रहीं।

उप चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कहा कि उप चुनाव में मिली बंपर जीत पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम पर मुहर है। भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री कलखुड़िया, पूर्व सभासद नंदन सिंह तड़ागी, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र गड़कोटी सहित कई लोगों ने मिष्ठान वितरित किया।

