चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : उत्साह, ऊर्जा और भविष्य के संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें -

cचम्पावत। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, ऊर्जा और भविष्य के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराकर और वंदे मातरम के उ‌द्घोष के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने की। संचालन महामंत्री मुकेश कलखुड़िया द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की संघर्षपूर्ण यात्रा को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकनिष्ठ व एक ध्येय होकर संगठन और पार्टी को आगे बढ़ाने में निरंतर कार्य की अपेक्षा की।

जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अग्नि में तपकर सोना निखरता है, उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता हर चुनौती में खुद को साबित करता है और लक्ष्य हासिल करने की अद्भुत क्षमता रखता है। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिहाज से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। चम्पावत जिले में पार्टी के 55 हजार से अधिक सदस्य हैं, जो रात-दिन संगठन और पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री निर्मल महारा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जा मंत्री मुकेश महराना का जोरदार स्वागत किया गया।

Ad Ad
Ad Ad