चम्पावत व्यापार मंडल ने किया सुरेंद्र सौन का स्वागत

चम्पावत। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन का लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर सुरेंद्र सौन का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी विक्की की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र सौन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने सुरेंद्र सौन के व्यक्तित्व व कार्य व्यवहार की सराहना की। इस दौरान महासचिव नवल जोशी, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, कोषाध्यक्ष केदार जोशी, विकास साह, नवीन सुतेड़ी, यशवंत बोहरा, राजेंद्र बोहरा, भुवन जोशी, श्रीकांत बिनवाल, बबलू जोशी, मुन्ना भट्ट, एडवोकेट विद्याधर जोशी आदि मौजूद रहे।

