चम्पावत उप चुनाव # सीमांत तामली में उमड़ी भीड़ को देख गदगद हुए सीएम


चम्पावत। उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीमांत तामली में चुनावी सभा को संबोधित किया। वे सीधे हेलीकाप्टर से तामली पहुंचे और जनता से संवाद किया। चुनाव प्रचार करने के लिए वे पहली बार तामली पहुंचे। इससे पहले वे तत्कालीन विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ मंच में स्थित श्री गुरु गोरखनाथ जी के धाम पहुंचे थे। तब वे सीमांत के साथ चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कर गए थे। आज रविवार को वे चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। तामली में उनकी सभा में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देख गदगद सीएम गदगद नजर आए।


सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को सीमांत गांव तामली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जन जीवन मिशन के तहत पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लोहावती का पानी लिफ्ट किया जाएगा। विकास के सभी कामों को किया जाएगा। आपका जो समर्थन मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। सीएम धामी ने कहा कि वे एक सेवक के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच आए हैं। आपका एक एक वोट विकास के लिए होगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए होगा। इस क्षेत्र की प्रगति के लिए होगा। यहां के बच्चों के भविष्य के लिए होगा। तल्लादेश क्षेत्र हमेशा ही राष्ट्रवादियों का क्षेत्र रहा है। जनता का यह उत्साह दिनों दिन बढ़ना चाहिए। धामी ने लोगों से कहा कि वे ये कहें कि सीएम धामी को जिताना ही है। क्षेत्र के विकास को जिताना है। बच्चों के भविष्य को जिताना है। क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा, पर्यटन व विकास को बढ़ाना है। इसके लिए एक एक व्यक्ति को संकल्प लेना होगा कि मतदान शत प्रतिशत करना है। सीएम धामी ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि वे एक दिन यहां रात्रि विश्राम करने आएंगे। मंच तामली क्षेत्र को आगे बढ़े, इसके लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा।
पूर्व विधायक गहतोड़ी ने पूर्व विधायक खर्कवाल का आभार जताया!
तामली में रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की चुनावी सभा में भाजपा के चुनाव संयोजक व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्व विधायक खर्कवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम धन्यवाद देते हैं हेमेश खर्कवाल का जिन्होंने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ता हूं। उनने सोचा होगा कि अच्छे नेतृत्व को क्षेत्र की विकास की डोर सौंपी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी से नामांकन वापस लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सीएम धामी को चम्पावत से चुनाव लड़ने की अनुमित देकर हमें धन्य कर दिया। क्षेत्र के लोगों को एक एक वोट सीएम धामी पड़ना चाहिए।

