चम्पावत उप चुनाव : निगाली में सबसे कम 32 व मनिहारगोठ में सर्वाधिक 945 वोट पड़े, मतदान में फिर महिलाओं ने मारी बाजी, देखें किस बूथ पर कितने वोट पड़े


चम्पावत। चम्पावत उप चुनाव के लिए मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं। सबसे कम वोट निगाली बूथ पर पड़े हैं। यहां केवल 32 लोगों ने मतदान किया। वहीं सर्वाधिक 945 वोट मनिहारगोठ कक्ष संख्या एक में पड़े। उप चुनाव में कुल 61,595 (64.02 प्रतिशत) लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 30342 पुरुष (60.48 प्रतिशत) व 31253 महिला (67.88 प्रतिशत) मतदाता शामिल हैं। चम्पावत विधानसभा में कुल 96213 मतदाता हैं। जिनमें 50171 पुरुष व 46042 महिलाएं हैं।









