चम्पावत उप चुनाव : प्रतिशत के हिसाब से बकोड़ा में पड़े सबसे कम व मनिहारगोठ में सर्वाधिक वोट

चम्पावत। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में प्रतिशत के हिसाब से सबसे कम वोट राजकीय प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा में पड़े। वहां पर केवल 36.88 प्रतिशत वोट पड़े। बकोड़ा बूथ पर कुल 461 वोट हैं। इनमें 256 पुरुष व 205 महिला शामिल हैं। यहां पर केवल 170 लोग वोट डालने पहुंचे। जिनमें 92 पुरुष व 78 महिलाएं शामिल रहीं।

वहीं सर्वाधिक मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ कक्ष संख्या एक में पड़े। यहां पर 89.45 मतदाताओं ने मतदान किया। इस बूथ पर कुल 673 वोट हैं। जिनमें 335 पुरुष व 338 महिलाएं शामिल हैं। यहां पर 602 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 306 पुरुष व 296 महिलाएं शामिल रहीं। नौलापानी बूथ पर 89.29 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 196 में से 175 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय थपलियालखेड़ा में 88.62 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 123 में से 109 लोगों ने वोट डाले। बस्टिया बूथ पर 82.67 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 531 में से 439 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं बेलखेत बूथ पर 80.62 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाले। यहां 583 में से 470 वोट पड़े। डुंगरासेठी में 83.77 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 536 में से 449 लोगों ने वोट डाले।
सखी बूथ पर भी कम हुआ मतदान
चम्पावत। जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत में बनाए गए सखी बूथ पर भी मतदान कम हुआ। यहां केवल 39.57 लोगों ने ही मतदान किया। यहां पर कुल 647 मतदाता हैं। जिनमें 388 पुरुष व 259 महिलाएं शामिल हैं। यहां 256 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 109 पुरुष व 147 महिलाएं शामिल रहीं।

