चंपावतनवीनतम

चम्पावत : भाजपा नेता द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूरन सिंह काठयत के नेतृत्व नगर में प्रदर्शन करने के साथ ही भाजपा का पुतला दहन किया। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई।


जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व जिला महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में बच्चियों का लगातार शोषण हो रहा है। आरोपी सत्तधारी दल से जुड़े हुए हैं। जिससे लगता है कि भाजपा नेताओं को कानून का कोई खौफ नहीं है। सभी ने एक स्वर में आरोपी भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाए जाने की मांग उठाई। पुतला दहन करने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, नगर अध्यक्ष लोहाघाट नवीन जोशी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेश चन्द्र भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, महिला प्रदेश सचिव आशा देवी, शैलेंद्र राय, विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष खीमानंद जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश गहतोड़ी, जिला उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, पूर्व यूथ अध्यक्ष अभिषेक गंगोला, भुवन चंद्र चौबे, प्रदीप देव, यूथ जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहरा, जिला जगदीश जोशी, कमल सिंह भण्डारी, रंजीत सिंह बिष्ट, लोकेश पांडेय, दिग्विजयसिंह कार्की, मोहन राम आदि शामिल रहे।

https://champawatkhabar.comhaldwani-demand-for-arrest-of-accused-of-raping-minor-congress-burnt-effigy-of-bjp-government/