चम्पावत # कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया, पेट्रोल पंप पर दिया धरना

चम्पावत। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों के विरोध में तल्ली मादली स्थित पेट्रोल पंप पर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान वक्ताओं ने डीजल पेट्रोल के मामले में मोदी सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया। सभी ने मोदी सरकार से पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को शीघ्र कम करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, श्याम कार्की एडवोकेट, जगदीश चंद्र पाण्डेय अध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, सतीश जुकरिया, सौरभ शाह अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, बाला दत्त थ्वाल अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, जगदीश जोशी, चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री युकां, रोहित बिष्ट जिला महामंत्री युकां, प्रकाश बोहरा, तारा दत्त जोशी, अभिषेक गंगोला, राधे जोशी, विनोद बड़ेला आदि उपस्थित शामिल रहे।
