चम्पावत जिले की भाजपा नेत्री हेमा जोशी को बनाया गया राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष

चम्पावत। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता हरिप्रिया जोशी (हेमा जोशी) को भी धामी सरकार ने दायित्वधारी बनाया है। उन्हें राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमा जोशी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रही हैं। वह पूर्व में भाजपा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्ष 2012 में चम्पावत विधानसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना व हेमा जोशी को दायित्वधारी बना कर पहाड़ मैदान के साथ ही जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया है। हेमा जोशी को दायित्वधारी बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष का माहौल है।


