नवीनतम

भाजपा ओबीसी मोर्चा ​के चम्पावत जिलाध्यक्ष प्रजापति का निधन हुआ

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा ​के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापति का निधन हो गया है। वे बीमार चल रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने बरेली के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वार्ड नंबर सात लाल इमली पड़ाव निवासी प्रजापति 55 साल के थे। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रजापति अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए हैं। दिनेश प्रजापति के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, रोहताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, उर्मिला चंद आदि ने गहरा शोक जताया है।