चम्पावत : भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति का हुआ आयोजन
चम्पावत। भाजपा जिला कार्यालय में किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी कमल मुनि ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह किसानों के बीच जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को किसानों तक पहुंचाएं।

रविवार को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरन बिष्ट की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने किसान मोर्चा को भाजपा का महत्वपूर्ण मोर्चा बताया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी किसानों से संवाद स्थापित करें, जिससे की उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मिले। किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जीएस बेदी ने प्राकृतिक व जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों के साथ चौपाल का आयोजन कर उन्हें प्राकृतिक व जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि यूरिया व रसायनिक खाद का प्रयोग कम हो और किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हों।
संचालन जिला महामंत्री बसंत तड़ागी व मोहन पाटनी ने किया। कार्यसमिति में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम पांडेय, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, मोर्चा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, चेयरमैन विजय वर्मा, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी जगत सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, प्रेम सिंह, जगदीश पनेरू, अमित खर्कवाल, सुरेश उप्रेती, प्रवीन पांडेय, मोहन जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी, देवेन्द्र जोशी, सावन चन्द रजवार, हिमांशु भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।