उत्तर प्रदेशक्राइमनवीनतम

अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, पुलिस ने परिजनों को सौंपे शव, हत्यारोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

प्रयागराज। अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमार्टम अब पूरा हो गया है। पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। आपको बता दें कि अभी-अभी अतीक और अशरफ के हत्यारोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं दूसरी तरफ अतीक और उसके भाई का पोस्टमार्टम भी पूरा हो चुका है। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने अतीक अहमद के शरीर से 8 गोलियां निकाली है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ad Ad

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। प्रयागराज जिला कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। करीब 150 जवानों को तैनात किया गया है। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

इस दौरान सभी सीओ के नेतृत्व में भी देर शाम तक पुलिस बल क्षेत्र में गश्त कर नजर बनाए रहा। इस दौरान संदिग्ध लोगों की गतिविधि पर भी पुलिस नजर बनाए रही। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों की चेकिंग भी की गई। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति दो महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद एचसी के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे, जिसमें सेवानिवृत्त आईपीसी अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं।

Ad Ad