चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पर्यावरण मित्र नितिन का निधन हुआ, पालिका परिसर ने जताया गया शोक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगरपालिका परिषद चम्पावत में कार्यरत पर्यावरण मित्र नितिन कुमार पुत्र कैलाश पवार का 15 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। पर्यावण मित्र के निधन पर नगरपालिका परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। नगरपालिका कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासदों, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नितिन कुमार एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे, जिनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। शोक सभा में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Ad Ad