जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत # पूरी तरह फ्लाप रहा भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के पांच साल को पूरी तरह फ्लॉफ करार दिया है। यहां हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है, लेकिन सूबे की सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी को घर घर तक पहुंचाया जाएगा।
गुरुवार को चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि कांग्रेस के राज में उत्तराखंड प्रगति की राह पर चल रहा था, लेकिन बीते पांच साल में भाजपा सरकार ने सूबे का बंटाधार कर दिया है। कहा कि सरकार शराब और भू-माफिया के हाथों में खेल रही है। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से निजात दिलाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कहा कि पार्टी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर उनकी इच्छाओं, समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास कर रही है। कहा कि प्रतिज्ञा पत्र के लिए जनमानस के सुझाव लिए जा रहे हैं, जुटाई गई जानकारी को 14 से 20 दिसंबर तक प्रतिज्ञा पत्र के जरिए लोगों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। वार्ता में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, हरगोविंद बोहरा, जगदीश अधिकारी, सूरज प्रहरी, प्रकाश बोहरा, अशोक कार्की, सतीश जुकरिया, तारादत्त जोशी, हरीश चौधरी, बीडी थ्वाल, दीवान सिंह, जगदीश जोशी, विनोद बडेला, राजेश जोशी आदि शामिल रहे।

Ad
Ad Ad