जनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत : वन निगम के कटान के दौरान पेड़ की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हुई

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद मुख्यालय से करीब दस किमी दूर वन क्षेत्र में वन निगम के कटान के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई। बिरगुल क्षेत्र के मजदूर के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पांच जून की दोपहर में कटान करते समय श्रमिक पेड़ की चपेट में आ गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

चम्पावत जनपद के बिरगुल क्षेत्र का रहने वाला चंद्रशेखर जोशी (34) करीब दो महीने से वन निगम के कटान के काम में लगा था। चम्पावत से करीब 10 किलोमीटर दूर सिमल्टा क्षेत्र में लकड़ी कटान कर रहा था। इसी दौरान श्रमिक चंद्रशेखर पेड़ की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस वारदात की जानकारी परिजनों को दी। चम्पावत में मजदूर के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। बिरगुल क्षेत्र के शंकर दत्त शर्मा ने बताया है कि मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 6 बच्चे छोड़ गया। अंतिम संस्कार 6 जून को होगा। क्षेत्र के लोगों ने वन निगम और प्रशासन से मृतकाश्रितों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।

Ad