चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : गीता धामी ने पल्सों व डड़ा बिष्ट में वृद्धजनों के साथ किया संवाद

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद चम्पावत के सिप्टी क्षेत्र स्थित पावन एवं प्राचीन देवल भगवती मंदिर में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने मां भगवती के दिव्य दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर की आध्यात्मिक गरिमा, शांत वातावरण और सुरम्य प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता से अभिभूत कर दिया।

दर्शन के उपरांत श्रीमती धामी ने ग्राम सभा पल्सों व डड़ा बिष्ट में स्थानीय वृद्धजनों, ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। वृद्धजनों से विशेष रूप से बातचीत करते हुए उन्होंने उनके जीवन अनुभव, स्थानीय परंपराओं और सामाजिक बदलावों के बारे में जाना। उन्होंने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनुभवों से सीख लेने तथा समुदाय के विकास में उनकी भूमिका को सक्रिय बनाए रखने का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्त समाज निर्माण, युवाओं में जागरूकता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल-संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामूहिक भागीदारी का संदेश साझा किया।

Ad Ad

इसी क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधन एवं आधुनिक अध्ययन वातावरण सुलभ कराने के उद्देश्य से विकासखंड पाटी के अंतर्गत नव-निर्मित लाइब्रेरी भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की उपयोगिता, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश-व्यवस्था सहित प्रस्तावित पुस्तकालय संचालन की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन, नियमित पुस्तक अध्ययन, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी और ज्ञान-वृद्धि के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य निर्मला महाराना, मनोज तड़ागी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना, अंबादत्त फुलारा, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, ग्राम प्रधान पार्वती जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Ad