चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत : सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा सघन जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला चम्पावत में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सघन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी ब्लॉकों में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संवाद कर रही हैं। इस दौरान उन्हें संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है, ताकि हर गर्भवती महिला सुरक्षित वातावरण में अस्पताल में प्रसव कर सके।

टीम द्वारा परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसमें इजोबोई शगुन योजना, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण संबंधी जानकारी तथा निःशुल्क परिवहन सेवाएं 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

Ad Ad

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले की हर गर्भवती महिला अस्पताल की सुरक्षित चौखट तक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें न केवल संवाद कर रही हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं के लाभ को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने का सेतु बन रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक परिवार संस्थागत प्रसव के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे सुरक्षित मातृत्व की दिशा में चम्पावत एक मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

Ad Ad