चंपावत

चम्पावत : फूड प्वाइजनिंग से सात बच्चों की तबीयत बिगड़ी

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। फास्ट फूड खाने के बाद यहां सात बच्चों की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त के बाद दस से 16 साल तक के इन बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद तबीयत ठीक होने पर सभी बच्चों को रविवार शाम तक छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार चौकी गांव और आसपास के क्षेत्र की दीक्षा शर्मा, रंजना, सरस्वती, हेमा, कंचना, प्रिया और सावित्री ने दो दिन पहले एक दुकान में फास्ट फूड खाया। घर पहुंचने के बाद रात में इन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दीक्षा शर्मा के पिता जमुना दत्त ने बताया है कि उल्टी-दस्त और कमजोरी होने पर बच्चों को शनिवार को चम्पावत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि उल्टी-दस्त के अलावा कुछ बच्चों को बुखार भी था। इलाज के बाद हालात में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई है।

चम्पावत जिला अस्पताल में भर्ती विषाक्त भोजन से पीड़ित दीक्षा।

Ad