चंपावतनवीनतम

चम्पावत : फुलारागांव की रामलीला में हुआ कैकेई मंथरा संवाद की लीला का मंचन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन जारी है। फुलारागांव में तीसरे दिन की लीला में दशरथ-वशिष्ठ संवाद, कैकेई मंथरा संवाद हुआ। धनुष यज्ञ के बाद राजा दशरथ द्वारा भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के निर्णय के बाद मंथरा ने कैकेई को राम को वनवास और भरत को राजगद्दी के वचन के लिए उकसाया।

रामलीला में कैकेई मंथरा संवाद आकर्षण का केन्द्र रहा। राम के पात्र का अभिनय रविन्द्र बिष्ट, लक्ष्मण आर्यन बोहरा, सीता कार्तिक रावत, भरत शुभम फुलारा, शत्रुघ्न योगेश महर, दशरथ अशोक बिष्ट, कैकेई चंद्रशेखर फुलारा, मंथरा का अभिनय मनीष रावत ने किया। तीसरे दिन की लीला में अतिथि भाजपा नेता श्याम पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पांडेय व रमेश खाती रहे। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष तारादत्त पांडेय, प्रोमटर गिरीश पंत, उपाध्यक्ष संजय रावत, कैलाश जोशी, भुवन फुलारा, देवेन्द्र माहरा, अमित रावत आदि जुटे हैं।